डांस के चक्कर में भिड़े बराती-घराती

बड़ी खबर

Update: 2023-02-12 18:36 GMT
प्रयागराज। जिले के कटहुला गांव में आयी एक बारात के दौरान डांस को लेकर घराती और बराती पक्ष के लोग आपस में ही भिड गये। मामले की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कई घंटे तक प्रयास के बाद मामले को शांत करायी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कटहुला गांव में शुक्रवार रात एक बरात आयी थी। डांस को लेकर बारातियों का घरातियों से झगड़ा हो गया। मारपीट हुई तो गांव के लोग बारातियों पर टूट पड़े। उस वक्त पूजा हो रही थी। दूल्हा पूजा से उठकर भाग गया। इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोग रहिमापुर चैकी पहुंचे। शिकायत के बाद पिपरी थाने की पुलिस आ गई। बरात कदिलापुर से आई थी। देर रात तक पुलिस विवाद को निपटाने का प्रयास करती रही।
Tags:    

Similar News

-->