जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Baran: बारां (Baran Weather Update) जिले भर में सोमवार देर रात से मौसम बिगड़ा हुआ है. मंगलवार सुबह 3 बजे से बरसात हो रही है, सर्दी और गलन से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है. वहीं हाइवें पर चलने वाले वाहन भी रंगने को मजबूर है. बरसात और सर्दी के कारण लोग भी घरों में दुबके हुऐ हैं.

लोग अलाव का सहारा लेकर दिन काट रहे हैं. वहीं खेतों में खड़ी फसलों के मावठ से फायदा पहुंचा और किसानों ने राहत महसूस की. दूसरी ओर कड़ाके की सर्दी में खेतों में पानी देने वाले किसानों में खुशी है. आज ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा होने के कारण परीक्षा देने आने वाले अभ्यार्थियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है और सर्दी के मौसम में परीक्षा देने को मजबूर अभ्यार्थियों को भीगना पड़ा.


Tags: