Balh Congress ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र को दी श्रद्धांजलि

Update: 2024-06-24 11:46 GMT
Ner Chowk. नेरचौक। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के जन्मदिवस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बल्ह कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओंं ने भाग लिया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओंं द्वारा राजा वीरभद्र सिंह के चित्र पर फूल अर्पित किए गए। जिला अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके जैसा व्यक्तित्व बहुत मुश्किल से मिलता है। वे हिमाचल की जनता के दिलों के राजा थे और हमेशा रहेंगे। आज वे हमारे बीच में नहीं हैं,
लेकिन उनको हमेशा याद रखा जाएगा।
राजा वीरभद्र सिंह राजमहल में पैदा हुए लेकिन उनकी सोच हिमाचल की जनता की सेवा करने की थी। छह बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहने पर उन्होंने संपूर्ण हिमाचल का सर्वांगीण विकास बिना किसी भेदभाव से करवाया। वे जनता के बीच गरीबों के मसीहा के रूप में जाने जाते थे तथा जब भी कोई जरूरतमंद उन्हें दिखाई दे जाता वे उसकी हरसंभव सहायता करते थे। आज उनका हिमाचल प्रदेश में न होना बहुत बड़ी क्षति है। इस अवसर पर बल्ह कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष अजय ठाकुर,महासचिव महेंद्र गुप्ता,युवा कांग्रेस अध्यक्ष बल्ह नवीन, दिनेश नायक, रमेश गुप्ता, बलराज,अश्वनी वालिया, रोशन भारती, भूपेंद्र गुलेरिया सहित अन्य संगठन के पदाधिकारी तथा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags:    

Similar News

-->