Bajaura बना कबड्डी चैंपियन

Update: 2024-06-26 12:19 GMT
Bhuntar. भुंतर. राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुंतर में लड़कियों के वर्ग की तीन दिवसीय अंडर-14 का समापन को हुआ। प्रतियोगिता का समापन स्कूल के प्रबंधन समिति के प्रधान भानु भंडारी ने किया। स्कूल की प्रधानाचार्य दीप्ति पॉल ने बताया कि प्रतियोगिता में 24 स्कूलों की 358 छात्राओं ने भाग लिया। खेल प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में कबड्डी में बजौरा स्कूल विजेता और जलुग्रां विजेता रहा।
वालीबॉल में जरी पहले और बरशैणी
स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। खो-खो में सचानी ने पहला व न्यूल ने दूसरा स्थान पाया। बैडमिंटन में जेष्ठा ने पहला और मौहल ने दूसरा स्थान हासिल किया। मार्च पास्ट में छैउंर ने पहला, भाषण प्रतियोगिता में जरी ने पहला और सरस्वती स्कूल जरी ने दूसरा स्थान पाया। एकल गान में थरास ने पहला स्थान और छेउंर ने दूसरा स्थान हासिल किया। वन एक्ट प्ले में पुन्थल ने पहला स्थान व बजौरा ने दूसरा स्थान हासिल किया। समूहगान में ठेला ने पहला स्थान और जलुग्रा ने दूसरा स्थान हासिल किया। फोक डांस में पुंथल पहले स्थान पर रही।
Tags:    

Similar News

-->