असेंट स्कूल पद्धर में बैडमिंटन प्रतियोगिता

Update: 2026-05-17 11:20 GMT
Padharपद्धर। असेंट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पद्धर में शनिवार जूनियर वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस खेल प्रतियोगिता में कक्षा पहली से लेकर आठवीं तक के लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए छात्रों और छात्राओं के अलग-अलग मुकाबले करवाए गए। जिसमें कक्षा पहली से पांचवीं जूनियर वर्ग – प्राथमिक में छात्र वर्ग इस वर्ग के कड़े मुकाबले में रमन हाउस ने प्रथम स्थान
हासिल किया।


विजेता टीम में चौथी कक्षा के छात्र धैर्य और सूर्य शामिल रहे। वहीं, अशोक हाउस के हार्दिक ठाकुर (पांचवीं कक्षा) और शुभम ठाकुर की टीम उपविजेता रहते हुए दूसरे स्थान पर रही। छात्राओं के वर्ग में टैगोर हाउस की प्रिंसिका ठाकुर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा छठी से आठवीं छात्र वर्ग में भी रमन हाउस का दबदबा रहा। रमन हाउस के यशवर्धन और कुशल ठाकुर की जोड़ी ने पहला स्थान झटका। वहीं, टैगोर हाउस के देवांश ठाकुर और नमन ठाकुर की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही।
Tags:    

Similar News