गगल। गगल हवाई अड्डे के विस्तारीकरण से पहले प्रभावित भू-स्वामियों को पुनर्वास एवं पुनस्र्थापन अवॉर्ड नोटिस प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रथम चरण में केवल उन्हीं प्रभावित व्यक्तियों को नोटिस प्रदान किए जाएंगे, जिनकी भूमि एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से प्रभावित हुई है और जिसका अधिग्रहण परियोजना के लिए किया गया है। संबंधित भू-स्वामियों से आग्रह किया गया है कि वे निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर अपना आर एंड आर अवॉर्ड नोटिस प्राप्त करें।
प्रोजेक्ट को-ऑडिनेटर रंजीत ठाकुर ने बताया कि गगल के पंचायत घर में प्रशासन की तरफ से पांच दिन तक शिविर का लगाया जा रहा है। इस शिविर में उपमंडल कार्यालय कांगड़ा से विकास कपूर, विनोद कुमार और क्रैडल टीम से आयुषी नेगी व टीम ने इस शिविर में लोगों को अवॉर्ड आबंटित किए। प्रोजेक्ट को-ऑडिनेटर ने बताया कि भूमि अर्जन अधिकारी के आदेशानुसार ग्राम पंचायत गग्गल के उन प्रभावित भू-स्वामियों को अब आर एंड आर अवॉर्ड नोटिस प्रदान किए जाएंगे, जिनकी भूमि गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजना के लिए अधिगृहीत की गई है।