शादीशुदा महिला की इज्जत लूटने की कोशिश, विरोध करने पर दरिंदे ने जांघ पर गोली मारी

पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने गांव के रहने वाले एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

Update: 2024-07-03 11:06 GMT

सांकेतिक तस्वीर

पटना: बिहार के पटना जिले में एक मनचले ने घर में घुसकर 25 साल की शादीशुदा महिला से रेप की कोशिश की। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी उसे गोली मारकर भाग गया। वारदात धनरुआ थाना इलाके के एक गांव में सोमवार रात को हुई। गोली महिला की जांघ में लगी, जिससे वह जख्मी हो गई। उसके इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे पटना स्थित पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने गांव के रहने वाले एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
जानकारी के अनुसार आरोपी युवक बीते कई दिनों से पीड़ित महिला से छेड़खानी कर रहा था। सोमवार को दोपहर में भी उसने महिला से बदसलूकी की थी। पीड़िता ने डायल 112 से इसकी शिकायत की। सूचना मिलने पर पुलिस आरोपी के घर पहुंची लेकिन वो वहां से भाग गया। इसके बाद सोमवार रात में वह पिस्तौल लेकर महिला के घर में घुस गया। वहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने गुस्से में उसकी जांघ पर गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना के वक्त घर के अंदर महिला अकेली थी, उसके बच्चे बाहर सोए हुए थे। गोली की आवाज आने से गांव में हड़कंप मच गया। पीड़िता के घर के पास भीड़ जमा हो गई। घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया। इस संबंध में धनरुआ थानाध्यक्ष विजय ने बताया कि महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Tags:    

Similar News

-->