पानीपत। हरियाणा के पानीपत शहर में एक धार्मिक स्थल में बच्ची के साथ रेप की कोशिश हुई। धार्मिक स्थल के पूजक ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। बच्ची किसी तरह दरिंदे की पकड़ से छूटकर भागी और परिजनों को आपबीती बताई। परिजन तुरंत धार्मिक स्थल पहुंचे, लेकिन तब तक दरिंदा फरार हो चुका था। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में एक पिता ने बताया कि उसकी 6 वर्षीय बेटी है। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। हाल में वह सेक्टर 29 थाना क्षेत्र के एक एरिया में रहता है। सोमवार दोपहर को उसकी बेटी गली में ही एक धार्मिक स्थल पर गई थी। जहां से कुछ समय बाद वह रोती-बिलखती हुई दौड़ती हुई घर लौटी।
घर आने के बाद उसने बताया कि उसे धार्मिक स्थल में छोटे बाबा ने पकड़ लिया था। जिसने उसे जबरदस्ती केले का प्रसाद दिया। वह प्रसाद नहीं ले रही थी। इसी बीच छोटे बाबा ने उसे कस कर पकड़ लिया। इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ करने लगा। किसी तरह वह उससे बचकर घर पहुंची। आरोपी छोटे बाबा की पहचान रोहतक के चमारिया गांव के रहने वाले कप्तान के रूप में हुई है।