MLA रहे अनंत सिंह की हत्या की कोशिश, उन पर गैंगस्टर ने की फायरिंग

ब्रेकिंग

Update: 2025-01-22 13:38 GMT

पटना। पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह पर बुधवार देर शाम जानलेवा हमला हुआ है। गैंगस्टर सोनू-मोनू ने 60 से 70 राउंड फायरिंग की। हालांकि हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अनंत सिंह मोकामा विधानसभा क्षेत्र के नौरंगा गांव के दौरे पर थे। तभी हमला हुआ।

गिरोह के लोगों ने गांव के एक परिवार को जमकर पीटा और घर से बाहर करके ताला लगा दिया था। जब इस बात की खबर अनंत सिंह को हुई तो वे गैंगस्टर के घर पहुंचे। ऐसा बताया जा रहा है कि, अनंत सिंह को घर पर देखकर दोनों भाई सोनू-मोनू फायरिंग करने लगे।

हालांकि इस गोलीबारी में अनंत सिंह बाल-बाल बच गए हैं। गोलीबारी के बाद सोनू-मोनू फरार हो गए हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। गोलीबारी की घटना के बाद नौरंगा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। बाढ़ डीएसपी मौके पर कैंप कर रहे हैं।   


Tags:    

Similar News