कुलपति आवास पर हमला, गिरफ्तार किए गए 7 छात्र

इस मामले पर हंगामा

Update: 2024-02-19 01:51 GMT

यूपी। बीएचयू परिसर में शनिवार रात कुलपति आवास एवं चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में हुई तोड़फोड़, पथराव की घटना में 12 नामजद और 200 अज्ञात छात्रों के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। इनमें सात छात्र गिरफ्तार हो गए हैं। छात्रों के खिलाफ विश्वविद्यालय के सह सुरक्षाधिकारी ने तहरीर दी थी। उल्लेखनीय है कि बीएचयू के डालमिया हॉस्टल के सामने शनिवार देर रात स्कार्पियों से एक मजदूर की मौत के बाद भड़के छात्रों ने जमकर हंगामा किया था। सिंहद्वार पर धरना-प्रदर्शन के अलावा उन्होंने पथराव भी किया था।

आरोप है कि रात में छात्रों ने सुरक्षाकर्मियों से मारपीट भी की। फिर कुलपति आवास में पत्थरबाजी की। गेट पर लगे बैरियर को तोड़ दिया। सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया। एंबुलेंस का रास्ता रोककर लोगों की जान खतरे में भी डालने का आरोप है। उपद्रवी छात्रों पर बलवा, मारपीट, लोगों की जान खतरे में डालना, अफवाह फैलाने, धमकी, सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाने की धाराओं में केस दर्ज हुआ है।
शुभम शुक्ला, संजय गांधी, अनुज राय, अंकित पाल और दुर्गेश यादव भी नामजद किए गए हैं। दूसरे उपद्रवियों की पहचान वीडियो फुटेज से कराई जा रही है। गिरफ्तारी करने वालों में इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र, उप निरीक्षक संतोष कुमार यादव, सिपाही यतेंद्र कुमार, चंदन गौतम, विजय शुक्ला आदि थे। उधर, हादसे के जिम्मेदार चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस गाजीपुर गई है। एसीपी भेलूपुर डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी गाजीपुर के रहने वाले हैं।


Tags:    

Similar News

-->