Guwahati. गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुवाहाटी पहुंच गए हैं। वे दो दिन के दौरे पर हैं और इस दौरान कई राजनीतिक कार्यक्रम और जनसंपर्क गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। सूत्रों के अनुसार, अमित शाह कोलकाता से स्पेशल फ्लाइट द्वारा गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट गुवाहाटी पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत स्थानीय भाजपा नेताओं और समर्थकों ने किया।


इस दौरे में अमित शाह का कार्यक्रम काफी सक्रिय और व्यापक रखा गया है। उनके दौरे में गुवाहाटी में आयोजित रोड शो शामिल है, जिसमें बड़ी संख्या में जनता के बीच वे अपने राजनीतिक संदेश और पार्टी की उपलब्धियां साझा करेंगे। इसके अलावा, शहर में जनसंपर्क कार्यक्रम और अन्य राजनीतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि अमित शाह का यह दौरा असम विधानसभा चुनाव की रणनीति और प्रचार के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वे पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात कर चुनावी तैयारियों का समीक्षा और मार्गदर्शन भी करेंगे।

स्थानीय प्रशासन ने बताया कि रोड शो और कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम यातायात, सुरक्षा और जनसंपर्क कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संचालन करने में जुटी हुई है। पिछले दिनों असम में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और अमित शाह के दौरे से पार्टी में जोश और उत्साह देखने को मिला है। समर्थक और स्थानीय नागरिक रोड शो और कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए उत्सुक नजर आए।
Tags: