जनता से रिश्ता वेबडेस्क :-   उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन की दुखद खबर सामने आई है. 89 साल के कल्याण सिंह ने लखनऊ के संजय गांधी स्नात्कोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) में अंतिम सांस ली. पिछले लंबे समय से वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे. आज सुबह से ही उनकी हालत नाजुक थी. कल्याण सिंह का ब्लड प्रेशर लो था. डॉक्टर्स ने उन्हें डायलिसिस पर रखा हुआ था. सोशल मीडिया पर कल्याण सिंह की मौत की खबर आते ही दुःख की लहर दौड़ गयी.

सोशल मीडिया पर इस खबर के फैलते ही लोग ग़मगीन हो गए. लोगों के लिए यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि कल्याण सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे. तमाम छोटे-बड़े नेताओं ने भी कल्याण सिंह के निधन पर दुख जताया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी पूर्व सीएम के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है. सोशल मीडिया पर यूजर्स ना सिर्फ इस दुखद खबर को एक दूसरे से शेयर कर रहे हैं बल्कि इस पर तरह-तरह के कमेंट और रिएक्शन भी दे रहे हैं. ट्विटर पर भी #KalyanSingh ट्रेंड कर रहा है. लोग नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दे रहे हैं.
प्रधानमंत्री मोदी का ट्वीट-
बड़ा भाई खोया-
नहीं रहे कल्याण सिंह-
आत्मा को शांति दे-
युग का अंत-
हालत में नहीं था कोई सुधार
4 जुलाई को पूर्व सीएम कल्याण सिंह को लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल से पीजीआई में शिफ्ट किया गया था. आईसीयू में इलाज के चार दिन बाद उनकी तबीयत बेहतर हुई थी, लेकिन बाद में फिर से उनकी स्थिति खराब हो गई, तब से उनकी हालत में किसी भी तरह का सुधार होता नहीं हो रहा था. 17 जुलाई को अचानक सांस लेने में तकलीफ के बाद से वह लगातार ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे.


Tags: