अरविंद केजरीवाल के बंगले की होगी जांच, पूर्व CM की मुश्किलें बढ़नी शुरू
फाइल फोटो
नई दिल्ली: दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई हैं. केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) ने बीजेपी के 'शीशमहल' के आरोपों को लेकर विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं. इस मामले में नवंबर से ही CVC के आदेश पर जांच चल रही थी.
शुरुआती रिपोर्ट मिलने के बाद अब विस्तृत जांच का आदेश जारी हुआ है. इस मामले में केजरीवाल पर कानूनी संकट का नया शिकंजा कसा है. पिछले साल 14 अक्टूबर 2024 को ही विजेंद्र गुप्ता ने सीवीसी से इस मामले की शिकायत की थी.
सीवीसी ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास 6 फ्लैग स्टाफ बंगले के रेनोवेशन की जांच के आदेश दिए हैं. सीवीसी ने सीपीडब्ल्यूडी (केंद्रीय लोक निर्माण विभाग) से उन आरोपों की विस्तृत जांच करने को कहा है जिनमें कहा गया है कि '40,000 वर्ग गज (8 एकड़) में फैले एक भव्य बंगले के निर्माण के लिए भवन निर्माण मानदंडों का उल्लंघन किया गया था'.