राजनीति चमकाने को कुछ भी कर सकते हैं, जनता देगी जवाब

Update: 2024-05-20 11:17 GMT
बंगाणा। कुटलैहड़ भाजपा के प्रत्याशी व उसके बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत दर्ज हुए मामले को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा ने कहा कि अपनी राजनीति चमकाने व पैसे कमाने के लिए भाजपा प्रत्याशी किसी भी हद तक जा सकते हैं। यह बात कुटलैहड़ विस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा ने रविवार को लोअर कुटलैहड़ के गांव रांयसरी, टक्का व नंगल सलांगड़ी में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहीं। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस प्रदेश सचिव देसराज मोदगिल व बीडीसी सदस्य शोभित गौतम भी साथ रहे।

विवेक शर्मा ने कहा कि ऐसे लोग क्षेत्र का भला नहीं कर सकते। ये लोग झूठ की राजनीति कर रहे हैं और पैसा कमाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। विवेक शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ जनता का खासा रोष देखने को मिल रहा है, जिस व्यक्ति को जनता ने वोट देकर विधायक बनाया, उस व्यक्ति ने क्षेत्र की जनता से धोखा किया है। इतना ही नहीं जनता में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि 14 माह के भीतर जनता ने जो मांगें रखी थीं, उन सभी मांगों की अनदेखी की गई। मात्र चंद लोगों का ही भाजपा प्रत्याशी ने फायदा देखा। जनता की मुलभूत सुवधिाओं की भी लड़ाई नहीं लड़ी गई।
Tags:    

Similar News