Anurag Thakur बोले, कांग्रेस की झूठी गारंटियों पर विश्वास न करें लोग

Update: 2024-11-13 10:29 GMT
Shimla. शिमला। हरियाणा और जम्मू कश्मीर के बाद अब महाराष्ट्र चुनाव में भी हिमाचल की चर्चा रहने वाली है। जैसे ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुंबई पहुंचकर अपनी गारंटियों का जिक्र किया, वैसे ही भाजपा हाइकमान ने हिमाचल भाजपा के नेताओं को मुंबई बुला लिया है। भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने प्रदेश के सांसद अनुराग ठाकुर के अलावा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल को
महाराष्ट्र बुलाया है।


पहले चरण में अनुराग ठाकुर ने महाराष्ट्र पहुंचकर प्रेस वार्ता भी कर ली। अनुराग ठाकुर ने महाराष्ट्र के मुंबई में प्रेस वार्ता के माध्यम के हिमाचल में कांग्रेस सरकार की झूठी गारंटियों और इनके आर्थिक कुप्रबंधन की पोल खोलते हुए महाराष्ट्र में कांग्रेस गठबंधन को ‘महा वसूली अघाड़ी’ करार दिया और जनता से कांग्रेस गठबंधन के झूठे वादों पर भरोसा न करते हुए फिर भाजपा के महायुति गठबंधन की सरकार बनाने की अपील की।
Tags:    

Similar News

-->