Thunag. थुनाग। पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सोमवार को प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सराज विधानसभा के बगस्याड़, थुनाग व सराज बाज़ार का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राहत सामग्री भी बांटी। अनुराग ठाकुर ने आपदाग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर राहत व पुनर्वास कार्यों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। अनुराग ठाकुर ने अपने निजी प्रयासों से सराज विधानसभा में 1000 स्कूल बैग, 2000 कॉपी, 2000 पेंसिलए 1000 बॉक्सए 1000 पेन, 1000 शार्पनर, 5000 बिस्किट पैकेट, 5000 प्रोटीन बॉक्स, 1000 क्लिप बोर्ड स्कूली बच्चों को बांटे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में प्राकृतिक आपदा का रूप बहुत भयावह है। ख़ासकर मंडी जिला में आपदा ने विकराल क़हर ढाया है। आपदाग्रस्त क्षेत्रों में पुनर्वास हमारी प्राथमिकता है और हम हालत को सामान्य करने में कामयाब होंगे।