अनुराग बोले, कांग्रेस ने तोड़ा सेना का मनोबल

Update: 2024-05-22 12:14 GMT
ऊना। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मंगलवार को बड़सर और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्रों में कहा कि आजादी के बाद से अब तक रक्षा सौदों में दलाली खाने वाली कांग्रेस सेना पर ज्ञान ना हीं बाँटे तो बेहतर होगा। अच्छी सुविधाओं के लिए हमारे सैनिक तरसते रह गए और कांग्रेस दुश्मन देशों के एजेंडे पर भारतीय सेना को कमजोर करती रही। मोदी राज में भारतीय सेना और सीमा दोनों ही सशक्त और सुरक्षित हुए हैं। कांग्रेस बताए कि वो चीन-पाकिस्तान की कठपुतली क्यों बनी रही। अनुराग ठाकुर ने कहा कि आजादी के बाद लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी यदि अपने स्वार्थ तक सीमित न रहकर देशहित के बारे में सोचती तो भारत बहुत पहले महाशक्ति बन चुका होता। कांग्रेस शासनकाल में देश जल, थल, नभ में हुए बड़े घोटालों का गवाह बना जिसने विश्व में हमारी अस्मिता को चोट पहुँचा कर हमारी छवि एक कमज़ोर देश के रूप में बनाई। हमेशा से कांग्रेस का एजेंडा देश के पैसे को अपनी जेबों में भरने का रहा है।

आजादी के तुरंत बाद चाहे इंग्लैंड से तीन हजार जीपों खरीदने का मामला हो या फिर बोफ़ोर्स से लेकर स्कॉर्पियन सबमरीन और वीवीआईपी हेलीकॉप्टर अगस्तावेस्टलैंड घोटाले की बात हो,हर मामले में कांग्रेस पार्टी के हाथ दलाली से रंगे हैं। सेना की मज़बूती के लिए ख़र्च होने वाले पैसों को कांग्रेसी नेताओं ने अपनी अय्याशीयों पर ख़र्च करती रही और आभाव में सीमा पर हमारा सैनिक मरता रहा। अनुराग ठाकुर ने कहाकि जिनके कंधों पर देश को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी थी उन्हें अपने विदेशी मेहमानों और फिल्म स्टारों के साथ देश के बाहर जाकर छुट्टियाँ मनाने से ही फ़ुर्सत नहीं थी। पूर्व प्रधानमंत्रीने देश की सुरक्षा में तैनात युद्धपोत को अपने निजी उपयोग के लिए रिश्तेदारों के साथ 10 दिनों तक घूमने के लिए इस्तेमाल किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश का बंटवारा हुए 75 वर्ष हो गए परंतु कांग्रेस के तार आज भी पाकिस्तान से परस्पर जुड़े हुए हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में सेना के लिए जो कार्य हुए हैं, वह पिछले 60 वर्षों में भी नहीं हुए होंगे। उन्होंने कहा कि10 वर्षों में हमने देश कि सेना और सीमा दोनों को सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया है।
Tags:    

Similar News