बीजेपी और सहयोगी दलों में सीट शेयरिंग का ऐलान, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले- फिर एक बार, NDA 300 पार…

Update: 2022-01-19 11:30 GMT

नई दिल्ली: यूपी चुनाव में बीजेपी आज अपनी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है. गृह मंत्री अमित शाह खुद इस बैठक में शामिल रहे हैं और अब मीडिया से बात कर रहे हैं. पार्टी की तरफ से आने वाले चरणों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान होने वाला है.

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया है कि यूपी चुनाव में बीजेपी अपना दल और निषाद पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने जा रही है. उन्होंने विश्वास जताया है कि अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर यूपी में फिर कमल खिलाया जाएगा और बीजेपी की सरकार बनेगी. उन्होंने इस बात पर खुशी जाहिर की है कि पिछले पांच सालों में यूपी में हर पहलू पर काफी काम हुआ है. कानून व्यवस्था सुधरी है और सबका साथ सबका विश्वास के मंत्र के साथ आगे बढ़ा गया है.




Tags:    

Similar News