Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना हो रही है और अब तक आए रुझानों में एनडीए बड़ी जीत की तरफ बढ़ रही है। एनडीए 200 पार करती नजर आ रही है। मोकामा सीट से जेडीयू के बाहुबली नेता अनंत कुमार सिंह ने जीत दर्ज कर ली है। मतगणना की शुरुआत से ही वह बढ़त बनाए हुए थे। खास बात है कि चुनाव प्रचार के दौरान ही वह दुलारचंद यादव हत्या मामले में जेल में बंद हो गए थे। खास बात है कि सिंह ने बिहार चुनाव के लिए सबसे पहले पर्चा भरा था और सबसे पहले जीतने वाले उम्मीदवार भी बने।
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव एक बार फिर पीछे हो गए हैं। राघोपुर में बीजेपी के सतीश कुमार आगे चल रहे हैं। 10 राउंड की गिनती के बाद सतीश कुमार 40 हजार, तेजस्वी 36 हजार पाए हैं। बीजेपी यहां पर 3200 से ज्यादा वोटों से आगे चल रही है। 
बिहार में किसकी सरकार बन रही है, कौन कितनी सीटों पर आगे
NDA- 204 सीटों पर आगे
BJP- 93
JDU- 83
LJPRV- 19
HAMS- 5
RSHTLKM- 4
महागठबंधन- 32 सीटों पर आगे
RJD- 26
Left- 2
Congress- 4
VIP- 0
AIMIM- 6 सीटों पर आगे
BSP- 1 सीट पर आगे
Tags: