US उपराष्ट्रपति के घर पर हमला, खिड़कियां टूटीं, सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप

Update: 2026-01-05 12:07 GMT

नई दिल्लीअमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के ओहायो स्थिति आवास पर हमले की खबर है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक एक शख्स अचानक उनके घर में दाखिल हो गया और तोड़फोड़ करने लगा। हालांकि उस वक्त वेंस वहां मौजूद नहीं थे। संदिग्ध को तुरंत हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक वेंस के घर की खिड़कियां टूट गई हैं। जांच एजेंसियां पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि आखिर हमलावर ने किस मकसद से यह अटैक किया। क्या वह जेडी वेंस को या फिर उनके परिवार के किसी सदस्य को निशाना बनाना चाहता था? जेडी वेंस का यह घर वॉशिंगटन डीसी के बाहरी इलाके में है। पुलिस का कहना है कि रात में करीब 12 बजे एक शख्स को उनके आवास की ओर से भागते देखा गया। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा सकता है कि वेनेजुएला पर अमेरिका के हमले और राष्ट्रपति मादुरो को पकड़ने की वजह से भी इस तरह का हमला हो सकता है।
Tags:    

Similar News

null