पंजाब। अमृतपाल पंजाब डी.जी.पी. गौरव यादव को सीधे शब्दों में चुनौती देते हुए नजर आएं हैं। अमृतपाल ने कहा कि सोझ समझ कर बयान दें, अगर फिर झूठे पर्चे दर्ज हुए तो मुड़ प्रदर्शन किया जाए, अब इस चैपटर को यही पर खत्म कर देना चाहिए। पहले गैंगस्टर पैदा किए अब खाड़कू पैदा करना चाहते हैं। वीडियोग्राफी पर कार्रवाई की तो दोबारा आएंगे। गलत एफ.आई.आर. दर्ज करने वालों के खिलाफ डी.जी.पी. कार्रवाई करें। गौरतलब है कि अमृतपाल के समर्थक तूफान के रिहा होने के बाद डी.जी.पी. ने प्रेस वार्त श्री गुरु ग्रंथ साहिब की आड़ में थाने पर हमला करने शर्मनाक है। डी.जी.पी. गौरव यादव ने कहा कि कल की घटना में पुलिस पर हमला किया गया और इस दौरान 6 पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। घायलों के बयानों पर पर्चा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा, उन पर सख्त कार्रवाई होगी। इसके अलावा कल की घटना को लोकरे सभी वीडियो खंगाली जा रही हैं। उसके बाद सख्त एक्शन लिया जाएगा।