टॉलीगंज में गरजे Amit Shah, कहा गुंडों का सम्मान बर्दाश्त नहीं
Amit Shah ने साधा निशाना
Bangal बंगाल: विधानसभा चुनाव के बीच टॉलीगंज में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता 29 तारीख को अपना फैसला सुनाएगी और यह तय करेगी कि किसे सत्ता में लाना है। अमित शाह ने ममता बनर्जी के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सवाल उठाया कि क्या वह “गुंडों का सम्मान करने” की बात कर रही हैं। उन्होंने कहा, “हम जनता के बीच में हैं और जनता ही अंतिम निर्णय करेगी। जो लोग आम जनता को परेशान करते हैं, उनके साथ क्या किया जाना चाहिए—यह जनता तय करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी हुई है और आम लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। शाह ने कहा कि भाजपा जनता के मुद्दों को लेकर मैदान में है और बदलाव की मांग तेजी से बढ़ रही है।
वहीं, लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। शाह ने कहा कि हर राजनीतिक दल अपनी-अपनी बात रख रहा है, लेकिन उन्हें साफ तौर पर दिख रहा है कि इस बार ममता बनर्जी सत्ता में वापसी नहीं कर पाएंगी। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, चुनावी माहौल में इस तरह के बयानबाजी से सियासी तापमान और बढ़ गया है। टॉलीगंज जैसे अहम क्षेत्र में शाह का रोड शो और बयान भाजपा की चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार और तेज होने की संभावना है, जिसमें सभी प्रमुख दल जनता को लुभाने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं।