जनता से रिश्ता वेबडेस्क |    महाराष्ट्र के पुणे एयरपोर्ट पर होने वाली सभी उड़ानों का संचालन 14 दिनों के लिए रोक दिया गया है। एयरपोर्ट ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए ट्वीट कर एयरपोर्ट ने बताया, ' सभी यात्रियों को सूचित किया जाता है कि भारतीय वायु सेना से प्राप्त जानकारी के अनुसार रनवे के पुन: सरफेसिंग कार्य के कारण पुणे एयरपोर्ट से सभी उड़ानें 16 अक्टूबर 2021 से 29 अक्टूबर 2021 तक 14 दिनों तक संचालित नहीं हो सकेंगी।'


Tags: