अलीगढ़: प्रेमी अश्लील वीडियो बना कर रहा था ब्लैकमेल, प्रेमिका ने भाई के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा

अलीगढ़ में पिछले दिनों हुए नगर निगम कर्मी हत्याकांड का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया।

Update: 2020-12-11 18:18 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : अलीगढ़:  अलीगढ़ में पिछले दिनों हुए नगर निगम कर्मी हत्याकांड का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। नगर निगम कर्मी दीपू अश्‍लील वीडियो बनाकर अपनी प्रेमिका को ब्‍लैकमेल कर रहा था। साथ ही उसकी बेटी पर भी बुरी नजर रखता था। इससे आजिज आकर प्रेमिका ने अपने भाई के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी प्रेमिका यशोदा और उसके भाई राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, सीसिया पाड़ा निवासी दीपू नगर निगम का कर्मचारी है। गत 2 दिसंबर से वह घर से लापता था। 9 दिसंबर को गांधी पार्क थाना क्षेत्र के कमालपुर स्थित नाले में उसका शव बरामद हुआ। नाराज घरवालों ने 10 दिसंबर को सड़क पर जाम लगा द‍िया था। दीपू के घरवाले किसी महिला के ऊपर उसकी हत्या कराने का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने भी उस दिशा में जांच शुरू की और सर्विलांस टीम की मदद से आरोपियों तक पहुंच गई।
एसपी सिटी ने बताया कि दीपू की प्रेमिका यशोदा देवी सासनी गेट की रहने वाली है। उसने बताया कि दीपू के साथ उसका अवैध संबंध था। पिछले कुछ दिनों पहले दीपू ने उसका अश्‍लील वीडियो बना लिया था जिसे दिखाकर उसे ब्‍लैकमेल कर रहा था। इसके अलावा उसकी बेटी पर भी उसकी गंदी नजर थी। इस बात से परेशान होकर यशोदा देवी ने अपने भाई राजकुमार के साथ दीपू की हत्‍या कर दी।


Tags:    

Similar News

-->