अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू के रघुनाथ मंदिर में NSG और SOG का संयुक्त मॉक ड्रिल

Update: 2026-06-29 14:20 GMT
Jammu जम्मू। आगामी अमरनाथ यात्रा को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए जम्मू के रघुनाथ मंदिर परिसर में स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) और नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) ने संयुक्त आतंकवाद-रोधी मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस अभ्यास का उद्देश्य किसी भी आतंकी हमले या आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा बलों की तैयारियों को परखना और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था।
मॉक ड्रिल के दौरान सुरक्षा बलों ने आतंकवादी हमले की काल्पनिक स्थिति बनाकर रेस्क्यू ऑपरेशन, घेराबंदी, संदिग्धों की तलाश और बंधक मुक्ति जैसी रणनीतियों का अभ्यास किया। इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।
अधिकारियों के अनुसार, अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। संयुक्त अभ्यास का मकसद सुरक्षा बलों की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ाना और किसी भी संभावित खतरे से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारी सुनिश्चित करना है। हर वर्ष लाखों श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा में शामिल होते हैं, जिसके चलते यात्रा मार्ग और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाते हैं। इसी कड़ी में रघुनाथ मंदिर में यह संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित की गई।
Tags:    

Similar News