West Bengal CM Oath Ceremony: अग्निमित्रा पॉल ने भी दिग्गज बीजेपी नेताओं की मौजूदगी में शपथ ग्रहण किया. फैशन डिजाइनर से नेता बनीं अग्निमित्रा आसनसोल दक्षिण से नवनिर्वाचित विधायक हैं. वो बंगाल में एक मजबूत महिला चेहरा मानी जाती हैं.
शुभेंदु अधिकारी ने शपथ ग्रहण करते ही पीएम मोदी के पांव छूकर उनका आशीर्वाद लिया. इसके बाद पीएम मोदी ने उन्हें गले लगा लिया. शुभेंदु ने मंच पर मौजूद सभी नेताओं से एक-एक करके हाथ मिलाया और सभी ने उन्हें बधाई दी. जब शुभेंदु योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे तो उन्होंने अपना गमछा पहनाकर उनका अभिवादन किया.