पटना। AEDO परीक्षा रद्द होने के बाद अब बिहार लोक सेवा आयोग ने परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी साईं एजुकेयर प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. आयोग ने कंपनी को ब्लैक लिस्टेड कर दिया है और उसकी बैंक गारंटी भी जब्त कर ली है.
यह कार्रवाई परीक्षा में गड़बड़ी और कदाचार के आरोपों की जांच के बाद की गई. जांच में प्रथम दृष्टया एजेंसी के कर्मियों की मिलीभगत सही पाई गई. इसके बाद सरकार ने एजेंसी से स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन उसके जवाब से संतुष्ट नहीं हुई.
इसी आधार पर एजेंसी के खिलाफ ब्लैक लिस्ट में डालने का निर्णय लिया गया. इस कदम को परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की दिशा में अहम माना जा रहा है. अब इस मामले में आगे की प्रशासनिक कार्रवाई पर भी नजर बनी हुई है.