बहन से मिलने जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर ही मौत

Update: 2023-09-05 11:14 GMT
भरतपुर। भरतपुर के कामां थाना इलाके में एक युवक को किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। युवक अपनी बहन से मिलने के लिए जा रहा था। सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कामां अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने युवक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। युवक के परिजनों के आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। घटना रात 9 बजकर 30 मिनट की है। कामां थाने के ASI भगवत सिंह ने बताया कि, कामां कस्बे के कोसी चौराहे पर नहर की पुलिया है। वहां एक अज्ञात वाहन युवक को टक्कर मारने के बाद फरार हो गया। सूचना मिली कि, सड़क किनारे एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से पूछताछ की तो मृतक के बारे में किसी ने कुछ नहीं बताया। जिसके बाद शव को मोर्चरी लेकर जाया गया। जहां शव की तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक पर्ची मिली। जिससे उसकी पहचान करौली के मंडरायल निवासी आकाश के रूप में हुई। जिसके बाद उसके परिजनों से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि, वह कोसी गया था। जहां अपनी भाभी से मिलने के बाद वह कामां अपनी बहन से मिलने जा रहा था। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।
Tags:    

Similar News