3 मवेशी के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

बड़ी खबर

Update: 2023-02-21 14:18 GMT
वाल्मीकि नगर। भारत-नेपाल सीमा के रमपुरवा सीमा चौकी पर तैनात एसएसबी 21 वीं वाहिनी ई कंपनी के अधिकारियों व जवानो ने सोमवार की शाम नियमित गश्ती के दौरान मवेशी तस्कर द्वारा भारत क्षेत्र से नेपाल क्षेत्र सुस्ता में ले जा रहे तस्करी के उद्देश्य से तीन भैंसों के साथ एक मवेशी तस्कर को एसएसबी ने धर दबोचा।
इस बात की जानकारी देते हुए रमपुरवा सीमा चौकी पर तैनात सहायक उपनिरीक्षक सत्यजीत दास ने बताया कि पकड़े गए मवेशी व तस्कर को वाल्मीकि नगर थाना के हवाले कर दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार मवेशी तस्कर वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के रमपुरवा हरिजन टोला गांव निवासी हरेंद्र राम उम्र लगभग 46 वर्ष पिता स्वर्गीय जगरनाथ राम वार्ड नंबर 13 का निवासी बताया जाता है। इधर वाल्मीकि नगर थाना के थाना अध्यक्ष शशि शेखर चौहान ने बताया कि एसएसबी द्वारा पकड़े गए मवेशी तस्कर हरेंद्र राम को वाल्मीकि नगर कांड संख्या 22/23 मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में बगहा भेज दिया गया है।
Tags:    

Similar News