जरा सी बात पर बवाल! आदमी ने जले हुए आमलेट की शिकायत की, दुकानदार ने उसे गर्म फ्राइंग पैन से मारा
देश में अकसर मारपीट या छोटे मोटे झगड़ों की खबरें आती रहती हैं, लेकिन...
DEMO PIC
नागपुर: देश में अकसर मारपीट या छोटे मोटे झगड़ों की खबरें आती रहती हैं, लेकिन महाराष्ट्र के नागपुर से जो खबर आई वह चौंकाने वाली है. दरअसल, पुलिस ने बताया कि सीताबुल्दी इलाके में एक ऑमलेट दुकानदार ने ग्राहक को गर्म फ्राइंग पेन से ही पीट डाला. इस हमले का कारण भी अजीब है.
असल में ग्राहक संदीप सयारे का कसूर ये था कि उसने दुकानदार से उसे जला हुआ ऑमलेट देने की शिकायत की थी. इसपर ऑमलेट की दुकान चलाने वाला विनोद राठौड़ बुरी तरह से भड़क गया और ऑमलेट का गर्म फ्राइंग पैन उठाकर संदीप के सिर पर दे मारा.
पुलिस ने बताया कि सयारे ने दुकान पर जाकर 40 रुपये का ऑमलेट खरीदा था. विनोद ने उसे जला हुआ ऑमलेट दे दिया तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई.
सयारे ने ऑमलेट बदलकर देने को कहा लेकिन विनोद ने भड़ककर उसके सिर पर फ्राइंग पेन मार दिया. इस समय सयारे घायल हालत में अस्पताल में है. विनोद के खिलाफ धारा 324 और धारा 502 के तहत मामला दर्ज किया गया है.