बाड़े की दीवार गिरने से 9 भेड़-बकरियों की मौत, मामलें में हो रही बड़ी जांच

Update: 2023-09-19 11:41 GMT
सिरोही। सिरोही समीपवर्ती जोगापुरा ग्राम पंचायत के वाडका गांव में शनिवार रात्री में बारिश के दौरान बाड़े की दीवार गिरने से नीचे दबकर 9 भेड़-बकरी की मौत हो गई और 6 घायल हो गई। सरपंच छैलसिंह देवडा ने बताया कि आसाराम पुत्र कसनाजी रेबारी निवासी वाडका के बाड़े की दीवार गिरने से तीन भेड़ व छह बकरियों की मौत हो गई, जबकि तीन भेड़ और तीन बकरियां घायल हो गई। सूचना पर जोगापुरा सरपंच देवडा, पुलिस चौकी पोसालिया से सहायक उप निरीक्षक सोमाराम मीणा, हल्का भूअभिलेख निरीक्षक गेनाराम मीणा, हल्का पटवारी ने मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पशु चिकित्सक ने मृत भेड बकरियों का पोस्टमार्टम व घायल भेड बकरियों का उपचार कर मौका रिपोर्ट तैयार की।
जिले में शनिवार दोपहर बाद से शुरू हुई बरसात का दौर जिले भर में रविवार सुबह तक लगातार जारी है। सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटे के दौरान जिले के माउंट आबू में सबसे अधिक बरसात 137MM दर्ज की गई, जबकि शिवगंज में इस सीजन की बरसात का औसत 250% दर्ज किया जा चुकी है। सिरोही जिले में शनिवार को दोपहर बाद से ही रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया था, जो की शाम होने के साथ ही गहरा था चला गया। शाम 4 के बाद एक बार सिरोही, पिंडवाड़ा, शिवगंज, रेवदर तहसील में तेज बारिश का दौर शुरू हुआ। इसके चलते हाईवे पर चलने वाले वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलानी पड़ी। शहर और गांव की गलियां बारिश के दौरान सुनी सी हो गई। पिछले डेढ़ महीने से चल रही गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की। पूरी रात रुक-रुक कर बारिश का दौर शुरू रहा, जो की सुबह 9 बजे के बाद भी जारी रहा। जिले में बीते 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक बारिश माउंट आबू में 137MM दर्ज की गई, जबकि उसके बाद सिरोही में 45MM, पिंडवाड़ा में 38MM, रेवदर में 36MM, शिवगंज और भूला में 33MM, अणगौर में 30MM, वेस्ट बनास में 26MM, देलदार में 23MM, आबू रोड तथा धांता में 18MM बरसात दर्ज की गई।
Tags:    

Similar News