विशेष अभियान में 87 गिरफ्तार तथा तरियानी थाना से एक अपह्वता बरामद

बड़ी खबर

Update: 2023-08-05 12:50 GMT
जनता से रिश्ता/सुमित सिंह
शिवहर। विशेष अभियान में शिवहर पुलिस के द्वारा 87 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है जिसमें 27 शराब से जुड़े मामले में गिरफ्तार किए गए हैं। विशेष अभियान में पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार राय के निर्देश के आलोक में गठित टीम में एसडीपीओ अनिल कुमार, मुख्यालय डीएसपी शशि शंकर सहित सभी थानों के थानाध्यक्ष, पुलिस निरीक्षक एवं पुलिस बल के द्वारा अभियान चलाया गया था। पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार राय ने जानकारी देते हुए कहा है।
विशेष अभियान में 77.4 लीटर देसी शराब वही 732.42 लीटर विदेशी शराब भी जप्त किया गया है। एक अग्नियास्त्र , मोबाइल 11 को जप्त किया गया है तथा वाहन चेकिंग के दौरान 45,000 की फाइन काटा गया है। वही तरियानी थाना कांड संख्या 176/ 23 की अपह्वता को भी बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार राय ने बताया है कि महत्वपूर्ण शीर्ष से संबंधित कांडो के अपराधकर्मियों /वारंटीयो की गिरफ्तारी/ अग्नियास्त्र की बरामदगी/ शराब कारोबारियों तथा पियक्कड़ो के गिरफ्तारी को लेकर इसी प्रकार अभियान चलाया जाता रहेगा।
Tags:    

Similar News

-->