8 माह की बच्ची खौलते पानी में गिरी, हुई दर्दनाक मौत

झुलसने के बाद बहुत तड़पी मासूम

Update: 2023-05-18 13:14 GMT
इंदौर। इंदौर में आठ माह की बच्ची कियारा की जलने से मौत हो गई। वह वाकर पर चल रही थी। अचानक वाकर दहलीज से टकरा गया। इसके बाद कियारा गर्म पानी से भरी तपेली में गिर गई। छोटी ग्वालटोली पुलिस के मुताबिक, घटना 14 मई की की है। मां रिबिका खाना बना रही थी। उसने बच्ची को वाकर पर बैठाया और खेलने के लिए छोड़ दिया। कियारा वाकर पर चलते हुए दूसरे कमरे में चली गई। वहां दहलीज से टकराकर नीचे गिर गई। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन उसकी मौत हो गई।
इंदौर में एमवाय अस्पताल के कर्मचारी की आठ महीने की बेटी गर्म पानी की तपेली पर गिर गई। उसे उपचार के लिये बर्न यूनिट में भर्ती किया गया। बुधवार को बच्ची की मौत हो गई। छोटी ग्वाल टोली पुलिस ने मामला जांच में लिया है। बताया गया कि बच्ची वॉकर से चलना सीख रही थी, तब लड़खड़ाकर तपेली में गिर गई। शहर में इस तरह बच्चे के गर्म पानी में गिरने से मौत की तीन दिन में दूसरी घटना है। इसके पहले 15 मई को बिचौली मर्दाना में डेढ़ साल के आयुष पर गर्म पानी गिरने से उसकी मौत हो गई थी।
पुलिस के मुताबिक घटना 14 मई की है। चार कंपाउंड में रहने वाली आठ माह की कियारा अपने घर में वॉकर पर चल रही थी। इस दौरान वह एक कमरे से दूसरे कमरे में पहुंची। जहां दरवाजे में बनी दहलीज से उसकी वॉकर टकरा गई। इस दौरान कियारा बाहर की तरफ गिरी। यहां कियारा को नहलाने के लिये मां ने पहले से एक तपेली में गर्म पानी रखा था। इसी में कियारा गिर गई। उसे उपचार के लिये एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। बच्ची की मां रिबीका ने बातचीत में बताया कि उन्हें खाना बनाना था। कियारा वॉकर से खेलती थी तो उसे वॉकर में छोड़ दिया। इस दौरान वह बेटी कियारा को देखते भी जा रही थी। लेकिन वह लड़खड़ाते कदमों से घर के दरवाजे तक पहुंची ओर अचानक दहलीज में वॉकर अड़ने से वह गिर गई। कियारा की एक दो साल की बड़ी बहन रूही भी है। जो अपने नाना नानी के साथ धार में रहती है। पिता एंथोनी फ्रांसिस ने बताया कि वह कैंसर अस्पताल में कर्मचारी हैं। उनके मुताबिक बेटी को बड़ी नाजों से पाल रहे थे। अचानक हुए हादसे में उनकी बेटी चली जाएगी उन्हें पता नहीं था।
Tags:    

Similar News