सिक्किम। नामची जिले में एक निर्माणाधीन टनल के बाहर भूस्खलन होने से करीब 27 मजदूर अंदर फंस गए थे. फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है. ताजा जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन ने सात लोगों की मौत की पुष्टि की है. शवों को सिंगतम जिला अस्पताल, STNM अस्पताल (गंगटोक) और नामची जिला अस्पताल ले जाया गया है.
बताया जा रहा है कि टनल के भीतर मीथेन गैस होने की आशंका है. इसी वजह से बचाव अभियान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. गैस के संभावित असर के कारण कई बचावकर्मियों की तबीयत भी बिगड़ने की जानकारी सामने आई है.
इस बीच नामची जिला प्रशासन NHPC अधिकारियों, SDRF, NDRF, सिक्किम पुलिस, फायर और इमरजेंसी सर्विस, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभागों के साथ मिलकर लगातार बचाव अभियान चला रहा है. SSDMA स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है.