सोलन में 65 ने मांगी कांग्रेस की टिकट

Update: 2026-04-29 12:08 GMT
Solan. सोलन। नगर निगम सोलन चुनाव को लेकर दोनों प्रमुख दलों में टिकट वितरण की प्रक्रिया तेज हो गई है, लेकिन उम्मीदवारों की दावेदारी में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। भाजपा में टिकट पाने के लिए जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। अब तक 90 से अधिक दावेदार विभिन्न वार्डों से आवेदन कर चुके हैं। कई वार्डों में एक ही सीट के लिए कई-कई उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की है, जिससे पार्टी के भीतर कड़ा मुकाबला बन गया है। कांग्रेस में अब तक लगभग 65 आवेदन ही प्राप्त हुए हैं। कई वार्डों में केवल एक या दो दावेदार ही सामने आए हैं, जिससे पार्टी में अपेक्षाकृत कम जोश दिखाई दे रहा है। हालांकि कुछ वार्डों में जरूर प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है, लेकिन कुल मिलाकर स्थिति भाजपा की तुलना में कम सक्रिय मानी जा रही है। कांग्रेस के सभी आवेदन ब्लॉक कमेटी के पास पहुंचे हैं, जहां से उन्हें जिला और प्रदेश कमेटी को भेजा जाएगा। अंतिम सूची मुख्यमंत्री और पार्टी नेतृत्व की मंजूरी के
बाद जारी होगी।


संभावना जताई जा रही है कि 17 वार्डों के लिए उम्मीदवारों की सूची जल्द घोषित कर दी जाएगी। जिसके बाद चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। कांग्रेस पार्टी अपनी भीतरी कलह को समाप्त करने को लेकर इस दफा काफी एक्टिव मोड पर भी है। चुनावों के दौरान पार्टी का टिकट प्राप्त करने वाले उ मीदवार के साथ पूरी निष्ठा व ईमानदारी से चलने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। टिकट न मिलने की सूरत में किसी भी पार्टी कार्यकर्ता को सार्वजनिक रूप से कुछ भी बात न करने की भी सलाह दी गई है। वहीं, बागियों को लेकर भी पार्टी स त रुख अपनाएगी और ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। करीब दो दिन पहले उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान चुनावों को लेकर सोलन के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व टिकट के चाहवानों के साथ बैठक भी की थी। बैठक में उन्हें एकजुट होकर चुनाव लडऩे की हिदायत भी दी गई और कई चाहवानों ने मंत्री के समक्ष ही अपने आवेदन प्रस्तुत किए।
Tags:    

Similar News