एक ही परिवार की 6 महिलाएं अस्पताल में भर्ती, जंगली मशरूम से बनी मिठाई खाना पड़ा भारी?

एक गंभीर.

Update: 2024-08-16 04:35 GMT

सांकेतिक तस्वीर

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले में एक ही परिवार के आठ सदस्य जिसमें छह महिलाएं हैं, अस्पताल में भर्ती हैं। यह सभी जंगली मशरूम से बनी मिठाई खाने के बाद बीमार पड़ गए। बुधवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना 12 अगस्त को बड़कागांव प्रखंड के अंबेडकर मोहल्ला में हुई। बड़कागांव के प्रखंड विकास अधिकारी बी राम ने बताया कि परिवार के सभी आठ सदस्यों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसबीएमसीएच) रेफर कर दिया गया है।
एसबीएमसीएच के सुपरिटेडेंट डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उनमें से एक की हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद मरीज को रांची के एक अस्पताल में ले जाया गया। उन्होंने बताया कि एसबीएमसीएच में भर्ती मरीज ठीक हो गए हैं और खतरे से बाहर हैं। भर्ती मरीजों के नाम- कपूर देवी, बिरेंद्र राम, दौलती देवी, बिंदिया कुमारी, बीना कुमारी, नागिया देवी, ललिता देवी, अरविंद राम हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मशरूम खाने के बाद सभी को उल्टी और बेहोशी होने लगी। आनन-फानन में सभी को अस्पताल ले जाया गया।
Tags:    

Similar News

-->