हिमाचल में 4619 लाइसेंस कैंसिल, 49 हथियार जब्त

Update: 2024-05-13 11:09 GMT
शिमला। लोकसभा चुनाव से पहले हिमाचल में बड़ी संख्या में हथियारों को जब्त किया गया है। इसके अलावा अपराधिक वारदातों में शामिल पाए गए हथियारों के लाइसेंस भी रद्द हुए हैं। हिमाचल पुलिस ने इस संबंध में एक आंकड़ा जारी किया है। पुलिस विभाग ने अब तक क्रिमनल वारदातों में 43 वैपन जब्त किए गए हैं। इसके अलावा ऊना जिला में एक और मंडी जिला में 3237 और कुल्लू जिला में 1381 कुल 4619 लाइसेंस वैपन का लाइसेंस कैंसल किया गया है। प्रदेश में आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक प्रदेश के पुलिस थानों में 87131 वैपन जमा किए गए हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर जहां पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वहीं, प्रदेश लाइसेंस वैपनों को भी जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आचार संहिता लागू होने के पश्चात 11 अप्रैल, 2024 तक प्रदेश के पुलिस थानों में 87131 वैपन जमा किए गए हैं।

प्रदेश में 100403 लाइसेंस वैपन हैं और इनमें 872 लोगों को वैपन रखने की छूट दी गई है। बाकी बचे 99531 लाइसेंस वैपन में से अब तक 87131 लाइसेंस वैपन पुलिस थानों में जमा किए गए हैं और अभी 7738 वैपन जमा किए जाने बाकी हैं। प्रदेश भर में 92.2 प्रतिशत लाइसेंस वैपन जमा किए गए हैं। हिमाचल प्रदेश में पहली जून, 2024 को होने वाले लोकसभा चुनाव के मतदान के लिए भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुरूप एवं प्रदेश की सुरक्षा की स्थिति को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग द्वारा सभी सुरक्षा प्रबंधों को पूरा किया जा रहा है, ताकि प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक चुनाव सुनिश्चित किए जा सके। बहरहाल लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने प्रदेश की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। हर गाड़ी को चैकिंग के बाद ही राज्य में प्रवेश दिया जा रहा है। डीजीपी अतुल वर्मा ने बताया कि प्रदेश में आचार संहिता लागू होने के पश्चात चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रदेश में जारी लाइसेंस वैपन को जमा करवाने हेतु समस्त पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। आम जनता से अनुरोध है कि अपने लाइसेंस वैपन को अपने नजदीकी पुलिस थाना में शीघ्र-अतिशीघ्र जमा करवाएं।
Tags:    

Similar News