450 खिलाड़ी दिखाएंगी दम

Update: 2025-10-07 12:27 GMT
Sundernagar. सुंदरनगर। सुंदरनगर के कन्या स्कूल में जिला स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत करते हुए शुभारंभ किया गया। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 18 जोन की 450 छात्रा खिलाड़ी भाग ले रही है। मुख्यतिथि पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर का खेलकूद प्रतियोगिता के आगाज कार्यक्रम में पधारने पर आयोजकों ने जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए सम्मानित
किया गया।


सीपीएस सोहन लाल ठाकुर ने अपने संबोधन में अंडर -19 खेलकूद प्रतियोगिता में भाग ले रही प्रतिभागी खिलाड़ी छात्राओं को बधाई देते हुए सभी को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की बात कही।उन्होंने कहा कि स्कूलों में शिक्षा के साथ साथ खेलकूद प्रतियोगिता भी सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।जहां पर एक तरफ शिक्षा शैक्षणिक क्षेत्र में विद्यार्थियों का विकास करता है वही पर खेलकूद गतिविधियां विद्यार्थियों को शारिरिक रूप से स्वस्थ व चुस्त दुरुस्त रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के ढांचे को सदृढ़ करने का कार्य किया है जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश में शिक्षा का स्तर शशक्त और मजबूत हुआ है।
Tags:    

Similar News