गुजरात के 43 वन अफसरों ने जाना पांवटा का ईको सिस्टम

Update: 2024-05-13 10:15 GMT
पांवटा साहिब। उत्तर भारत शैक्षिक भ्रमण के दौरान गुजरात फोरेस्ट रेंजर कालेज राजपिपला के 43 रेंज अफसरों ने पांवटा साहिब वन क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने साल पुनर्जनन और संबंधित वानिकी का अध्ययन करने के लिए राजबन में प्रायोगिक सिल्वीकल्चर क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान 43 रेंज ऑफिसर प्रशिक्षुओं ने नव विकसित यमुना रिवर फ्रंट नेचर पार्क का भी दौरा किया, जहां शहरी वानिकी और डंपिंग यार्ड से हरित क्षेत्रों को पुन: प्राप्त करने के लिए स्थानीय समुदायों के साथ जुडऩे और वन-नागरिक इंटरफेस में सुधार के बारे में जानकारी ली। इस दौरान पांवटा साहिब के डीएफओ ऐश्वर्य राज ने सभी 43 रेंज ऑफिसर को पांवटा वन क्षेत्र के बारे में बताया व उनकी जानकारी दी।

रेंज ऑफिसर द्वारा ईको पार्क, ईको हट आदि का भ्रमण कर ईको पार्क समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली गई व अपने सुझावों का आदान-प्रदान किया गया। डीएफओ पांवटा व अन्य वन अधिकारियों ने ईको पार्क समिति के विभिन्न आय के साधनों व ईको पार्क क्षेत्रफल समिति के कार्यकलापों, ईको पार्क संचालन, ईको पार्क का वन विभाग कर्मियों के साथ समन्वय विषयक व सदस्यों को ईको पार्क अंबर जैव विविधता स्मृति वन एडवेंचर संबंधी क्रियाकलाप के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान वन विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। टीम के सदस्यों द्वारा अपने अनुभव व सुझाव पांवटा वन अधिकारियों के साथ सांझा किए। इस दौरान डीएफओ पांवटा ऐश्वर्य राज, आरओ मोहन व अन्य वन्य कर्मी मौजूद थे।
Tags:    

Similar News