अफीम के 423 पौधे पकड़े

Update: 2024-03-28 10:53 GMT
दुलैहड़। टाहलीवाल पुलिस ने दुलैहड़ गांव में अफीम की खेती पकड़ी है। पुलिस ने मौका पर 423 अफीम के पौधे बरामद किए है। पुलिस ने रेखा देवी निवासी दुलैहड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। टाहलीवाल पुलिस टीम को बुधवार को गुप्त सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस टीम ने नारकोटिक्स ड्रग फोर्स के साथ सयुंक्त अभियान चलाते हुए दुलैहड़ गांव में दबिश दी। टीम जब दुलैहड़ गांव में पहुंची। वहां पर एक घर के समीप खेत में बड़े स्तर पर अफीम की खेती की गई थी। अफीम के पौधे पूरी तरह से तैयार हो चुके थे। टीम द्वारा खेती को उखाडक़र कब्जे में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपित लोग काफी समय से अफीम की खेती कर रहे थे। पुलिस ने अफीम की खेती को जांच के लिए एफएसएल को भेजे है। पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है।
Tags:    

Similar News