भाजपा युवा मोर्चा के 40 कार्यकर्ता गिरफ्तार, जानें कारण

प्रदर्शन कर रहे 40 भाजयुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Update: 2020-11-13 03:23 GMT
ANI

सिलीगुड़ी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर अलीपुरद्वार में हमले के विरोध में गुरुवार की शाम सिलीगुड़ी हासमी चौक पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन कर रहे 40 भाजयुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें भाजयुमो जिलाध्यक्ष कंचन देवनाथ, सौरव सरकार, विक्रमादित्य मंडल, अनीत दास, निलाभे घोषाल, संघमित्रा मजुमदार, अन्नया सरकार प्रमुख हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कंचन देवनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर आज एक बार फिर हमला हुआ है। गुरुवार को यह हमला तब हुआ, जब वह अलीपुरद्वार जिले में जा रहे थे। इस हमले में वह बच गए। वह जिस गाड़ी में बैठे थे, वह आगे निकल गई और पीछे आ रही कई गाड़िया हमले की चपेट में आ गई। इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल में राजनीति फिर गरमा गई है। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माताओं ने सोचा नहीं था कि भारत में ऐसी भी सीएम आएंगी जो रोज संविधान का अपमान करेंगी। 130 भाजपा नेताओं को मारा गया है। पुलिस और प्रशासन के दम पर वे सत्ता में बैठी हैं। ममता बनर्जी ने वह सभी हरकतें कर चुकी हैं जिनके आधार पर केंद्र सरकार यहा राष्ट्रपति शासन लगा सकती है। लेकिन इस पर फैसला केंद्र को ही लेना है। दशकों के लेफ्ट के आतंक के बाद ममता ने बंगाल को लेफ्ट के खिलाफ आशा दिखाई थी। लेकिन ममता वही कर रही हैं जिसका विरोध करती थीं। आम चुनाव में सिर्फ बंगाल की हिंसा ही चर्चा में रहती है। वे हिंसा के लिए पुलिस का इस्तेमाल करती हैं। सीधे शब्दों पर कहें तो बंगाल में पुलिस की शह पर हिंसा होती है। चुनाव आते जाते रहेंगे लेकिन मौत का खेल नहीं होना चाहिए। इसके लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से लगातार आंदोलन किया जाएगा। गणतंत्र की रक्षा के लिए जरुरी है राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाकर गणतंत्र की रक्षा की जाए।

Tags:    

Similar News

-->