वीकेंड पर पहुंचीं 3400 गाडिय़ां

Update: 2026-06-22 10:10 GMT
Shimla. शिमला। पर्यटन सीजन के दौरान इन दिनों शिमला शहर पर्यटकों से गुलजार है। वीकेंड पर बाहरी राज्यों से 3400 गाडिय़ां शिमला पहुंचीं। शनिवार को शहर में हल्का जाम देखने को मिला, जबकि रविवार को लोगों को जाम से राहत रही। हालांकि सोमवार को ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस ने 259 जवानों को विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किया है। इसके साथ ही अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान भी चलाया जा रहा है।


शहर के सर्कुलर रोड क्षेत्र में अवैध पार्किंग में 70 प्रतिशत तक कमी दर्ज की गई है। महिला पुलिस जवानों के साथ एनसीसी और अन्य वॉलंटियर भी यातायात सुचारू रखने में सहयोग कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने संजौली क्षेत्र की ओर ठहरे पर्यटकों से बाईपास मार्ग से लौटने की अपील की है। सोमवार को जाम प्रभावित क्षेत्रों में दो से तीन जवान अतिरिक्त तैनात किए हैं। अवैध पार्किंग और ओवरटेकिंग करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। शहर में हर रोज छाह हजार के करीब गाडिय़ां आ रही हैं। जिससे सडक़ों में गाडिय़ों की संख्या क्षमता से अधिक होती है। जाम न लगे इसके लिए जवान लगातार प्लान के अनुसार काम कर रहे हैं।
Tags:    

Similar News