पहाड़ पर स्कूटी से गिरी 3 लड़कियां, देखें हादसे का खौफनाक VIDEO...
वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
नई दिल्ली। गाड़ी चलाते वक्त नियमों का पालन करने के लिए सरकार ने कड़े नियम बना दिए। चालान की रकम बढ़ा दी गई लेकिन लोग हैं कि नियमों का पालन करने को तैयार नहीं। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं जिसमें स्कूटी पर तीन लड़कियां सवार होकर जा रही हैं और उनका बैलेंस बिगड़ गया और वह पहाड़ी से नीचे गिर पड़ी। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क के एकदम किनारे लड़कियां स्कूटी को रोकने की कोशिश कर रही है। लेकिन स्कूटी पीछे की तरफ सरकने लगती है।
इसी दौरान बैलेंस बिगड़ता है। तीनों लड़कियों पहाड़ी से नीचे गिर पड़ती हैं। हालांकि यह वीडियो कब का है, इससे जुड़ी जानकारी नहीं मिल पाई है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इस पर मजे ले रहे हैं। बता दें कि यह वीडियो कब और कहां का है, इससे जुड़ी जानकारी सामने आई है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लगभग तीन लाख लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को देखकर अधिकार लोग हैरानी जता रहे हैं तो वहीं कुछ लोग लड़कियों के साथ हुई इस घटना को देक्जकर मजे ले रहे हैं।