पेट्रोल पंप पर हथियारबंद 3 बदमाशों ने ताबड़तोड गोलियां चलाई, मैनेजर की गोली मार कर हत्या

पढ़े पूरी खबर

Update: 2022-02-21 17:35 GMT

सिरसा: हरियाणा के सिरसा के रानियां में गांव बचेर में एक पेट्रोल पंप पर हथियारबंद 3 बदमाशों ने ताबड़तोड गोलियां चलाई। घटना में पंप मैनेजर पंकज की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में वारदात को आपसी रंजिश से जोड़ कर देखा जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान के प्रयास में लगी है। पेट्रोल पंप पर किसी प्रकार की लूटपाट नहीं हुई है।

दो बदमाशों की पहचान
जानकारी के अनुसार गांव बचेर में भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर गुरुवार देर रात करीब 10:30 बजे मोटर साइकिल पर सवार तीन बदमाश पहुंचे। वे पंप पर इधर उधर घूमते दिखाई देते हैं। कुछ देर बाद वे गोलियां चलानी शुरू कर देते हैं। गोली लगने से पंप के मैनेजर पंकज की मौत हो गई है, वहीं अनिल कुमार नाम का व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने दो बदमाशों मुकेश और सतबीर कुमार गांव बचेर के ही निवासी है। तीसरा व्यक्ति भी इनका ही साथी है।
पंप पर आना जाना था
डबवाली के डीएसपी कुलदीप बेनीवाल ने बताया कि ​​​​​प्रथम दृष्टि इस वारदात का कारण आपसी विवाद लगता है। ये तीनों आरोपी पेट्रोल पंप पर अक्सर आते रहते थे और बाइक में पेट्रोल भी यहीं से डलवाते थे। एक आरोपी सतबीर कुमार के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत एक केस दर्ज है। घटना के बाद डबवाली डीएसपी कुलदीप बेनीवाल , रानियां थाना प्रभारी साधु राम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और पंप के कारिंदों के बयान भी दर्ज किए।
लूट का मामला नहीं-DSP
डीएसपी ने कहा कि लूट के इरादे से इस घटना को अंजाम नहीं दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए सिरसा पुलिस द्वारा जगह जगह छापेमारी की जा रही है। मृतक पंकज बिहार का निवासी था और मृतक के परिजन उसके शव को बिहार ले गए है।
Tags:    

Similar News

-->