जिला में 28 पंचायतें निर्विरोध निर्वाचित

Update: 2026-05-17 12:28 GMT
शिलाई। जिला सिरमौर के आठ विकास खंडों के तहत कुल 273 ग्राम पंचायतों में से 28 ग्राम पंचायतों पर आपसी सहमति से सर्वसम्मति के तहत निर्विरोध ग्राम पंचायतें चुनी गई हैं, जोकि प्रदेश सरकार की पुरस्कार की भी हकदार बनी है। जिला सिरमौर में विकास खंड पच्छाद के तहत शाडिय़ा व दाड़ो देवरिया ग्राम पंचायतें निर्विरोध चुनी गई हैं। जबकि विकास संगड़ाह के तहत दाना-घाटों, संगड़ाह ग्रामीण, सैंज व रणफुआ ग्राम पंचायतें निर्विरोध चुनी गई हैं। वहीं, विकास खंड राजगढ़ के तहत माटल बखोग, नेहरटी-बघोट, काथली-भरण व हाब्बन पंचायतों में आपसी सहमति बनी, जिससे पंचायत निर्विरोध
चुनी गई।
इसके अलावा विकास खंड कमरऊ स्थित तिलोरधार की टिटियाना, पौका, शावगा, शरली मानपुर व कांडो-भटनौल ग्राम पंचायतें निर्विरोध चुनी गई हैं। जिला सिरमौर के विकास खंड शिलाई में जिलाभर में सर्वाधिक दस ग्राम पंचायतें निर्विरोध चुनकर आई हैं, जिसमें ग्राम पंचायत बकरास, बांबल, बिडला-दिगवा, धारवा, द्राबिल, जरवा-जुनेली, कांडो भटनौल, नावणा-भटवाड़, शखोली, शिरीक्यारी ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इसके अलावा विकास खंड पांवटा की भैला व शिव तथा विकास खंड ददाहू के तहत ग्राम पंचायत चाडऩा निर्विरोध चुनी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि पंचायती राज चुनाव-2026 में जिला सिरमौर में 28 ग्राम पंचायतें निर्विरोध चुनी गई हैं। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में कुल 273 ग्राम पंचायतें हैं। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में शेष बची ग्राम पंचायतों के लिए आगामी 26 मई से तीन चरणों के लिए मतदान प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।
Tags:    

Similar News