कांग्रेस के वार रूम में 26 नई नियुक्तियां

Update: 2024-04-27 10:11 GMT
शिमला। कांग्रेस ने वार रूम में 26 सदस्यों की नई टीम तैनात कर दी है। चार श्रेणियों में नई नियुक्तियां पूरे प्रदेश से की गई हैं। इनमें सात समन्वयक, नौ मीडिया समन्वयक, 14 सोशल मीडिया समन्वयक और दो न्यायिक समन्वयक तैनात किए गए हैं। यह तैनातियां कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी और बागबानी मंत्री जगत सिंह नेगी की वार रूम में हुई बैठकों के बाद की गई हैं। इनमें जितेंद्र चंदेल, अनिल शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, शिवानी वीर सिंह राणा, अमित शर्मा, ओपी ठाकुर और संतोष शर्मा को समन्वयक, जीएस तोमर, प्रदीप वर्मा, रीना कुमारी, संगीता चौहान, चंद्रशेखर शर्मा, विजय चौहान, विजय पाल सिंह, शोबित बहल और मनीष कंवर को मीडिया समन्वयक, रोहित वत्स धामी, नितिन राणा, अदविता शर्मा, पुष्प कटोच, अक्षय नैंटा, अंबर महाजन, तरुण ठाकुर, चंदन चौहान, जोगिंद्र ठाकुर, राजीव जस्पा, दिव्यांशी शर्मा, दीपक हिमराल, अनिकेत कुमार और राज वर्मा को सोशल मीडिया समन्वयक लगाया है।

अजय ठाकुर आर पूजा शर्मा न्यायिक समन्वयक की भूमिका निभाएंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस ने वार रूम से लोकसभा चुनाव के दौरान पूरे प्रदेश पर नजर रखने की तैयारी की है। कांग्रेस ही यह टीम मीडिया और सोशल मीडिया को खंगालती रहेगी। तकि कहीं भी कोई हलचल नजर आए तो उसका जवाब दिया जा सके। वार रूम में ही पूरे प्रदेश की गतिविधियों का हिसाब रखा जाएगा। बाद में आवश्यकता के अनुसार सोशल मीडिया या मुख्य मीडिया में जुटाए गए तथ्यों को प्रचार के रूप में इस्तेमाल में लाया जएगा। कांग्रेस की समूची रणनीति वार रूम से ही तैयार होगी। वार रूम की भूमिका को लेकर बीते दिनों राष्ट्रीय वार रूम के उपाध्यक्ष गोकुल बुटेल ने भी एक बैठक ली थी। इस बैठक में भी सक्रिय रहने के आदेश दिए गए थे, जबकि कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी और बागबानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने वार रूम को 24 घंटे खुले रखने क बात कही थी।
Tags:    

Similar News