सूडान से निकाले गए 246 भारतीय सकुशल मुंबई पहुंचे

Update: 2023-04-27 12:29 GMT
मुंबई (आईएएनएस)| भारतीय वायुसेना का एक विमान 'ऑपरेशन कावेरी' के तहत संघर्षग्रस्त सूडान से 246 भारतीयों को जेद्दा के रास्ते मुंबई लेकर आया। एक अधिकारी ने यहां गुरुवार को यह जानकारी दी। भारतीय वायु सेना के सी-17 ग्लोबमास्टर विमान ने आज सुबह जेद्दाह से उड़ान भरी और अपराह्न् 3 बजे मुंबई पहुंचा। सूडान से भारत पहुंचे यात्रियों में दो लोग व्हीलचेयर पर थे।
इसके साथ ही सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारतीय नौसेना बड़े पैमाने पर हरकत में आ गई है। समुद्री डकैती रोधी गश्ती पोत आईएनएस तेग को पोर्ट सूडान की ओर मोड़ दिया गया और 297 भारतीयों को पुन रिसीव करके उन्हें जेद्दा में छोड़ दिया।
इससे पहले पहला जहाज (पोत) आईएनएस सुमेधा बुधवार (26 अप्रैल) को 278 भारतीयों को जेद्दा लेकर आया था। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, एक और हैशटैग ऑपरेशन कावेरी विमान मुंबई आया। 246 और भारतीय मातृभूमि वापस आए। जेद्दा में उन्हें विदा करने वाले विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने कहा कि जेद्दा से भारतीयों को तेजी से घर वापस भेजने का हमारा प्रयास रंग ला रहा है।
Tags:    

Similar News

-->