चेन्नई लौटे दुबई में फंसे 217 भारतीय यात्री, वीडियो

पढ़े पूरी खबर

Update: 2026-03-03 01:42 GMT

चेन्नई। दुबई में फंसे 217 भारतीय यात्री एमिरेट्स की स्पेशल फ्लाइट से लौटे। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने भी युद्ध के बीच फंसे यात्रियों के लिए अच्छी खबर दी है। इसने घोषणा की है कि देश के सभी प्रमुख हवाई अड्डों से स्पेशल फ्लाइट्स ऑपरेट की जा रही हैं, ताकि संघर्ष के कारण फंसे हुए यात्रियों को निकाला जा सके और उनकी वापसी संभव हो सके।

अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर हमलों के बाद क्षेत्रीय हवाई क्षेत्र बंद होने से दुबई, अबू धाबी सहित कई एयरपोर्ट्स प्रभावित हुए। इसके चलते हजारों उड़ानें रद्द हुईं और दुनिया भर में लाखों यात्री प्रभावित हुए। यूएई सरकार ने पहले ही फंसे यात्रियों के लिए आवास और भोजन की व्यवस्था की थी। अब विशेष उड़ानों के माध्यम से उनकी निकासी को प्राथमिकता दी जा रही है।

फ्लाइट रडार 24 के अनुसार, अबू धाबी से तीन घंटे के समय में एतिहाद एयरवेज के कुल 15 पैसेंजर विमान उड़ान भर चुके हैं, जो संभवतः संघर्ष शुरू होने के बाद से वहां फंसे यात्रियों को निकालने में मदद कर रहे हैं। आज अबू धाबी से अन्य उड़ानों में 2 एतिहाद कार्गो विमान, 2 इंडिगो एयरबस A320, और 1 लुफ्थांसा A380 भी शामिल हैं।


Tags:    

Similar News