भारत में दर्ज हुए 2,141 नए कोविड मामले, 20 मौतें

Update: 2022-10-20 06:22 GMT
नई दिल्ली (आईएएनएस)| पिछले 24 घंटों में भारत में 2,141 नए कोविड-19 मामले और 20 मौतें दर्ज की गई हैं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को दी। इसके साथ ही कोरोनावायरस से कुल मौतों की संख्या 5,28,943 पहुंच गई। देश में कुल 25,510 सक्रिय केसलोड है जो कुल पॉजिटिव मामलों का 0.06 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटों में 2,579 मरीजों के ठीक होने के बाद ठीक होने वालों की कुल संख्या 4,40,82,064 हो गई। नतीजतन, रिकवरी रेट 98.76 प्रतिशत है।
इस बीच, दैनिक और साप्ताहिक पॉजिटिव दरें क्रमश: 0.85 प्रतिशत और 0.97 प्रतिशत रही।
साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 2,51,515 परीक्षण किए गए।
गुरुवार सुबह तक, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 219.46 करोड़ से अधिक हो गया।
टीकाकरण अभियान की शुरूआत के बाद से 4.11 करोड़ से अधिक किशोरों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है।
Tags:    

Similar News