हरियाणा से भोपाल लाए गए 20 सफेद गिद्ध

Update: 2023-06-25 05:09 GMT

DEMO PIC 

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित वन विहार में हरियाणा स्थित पिंजौर गिद्ध संवर्धन केन्द्र से 20 व्हाइट रम वल्चर (सफेद पीठ वाले गिद्ध) लाये गये है। इसके बाद इन्हें केरवा के क्वारंटाइन सेंटर पहुँचाया गया।
यह सभी गिद्ध पूरी तरह स्वस्थ हैं। वन विहार संचालक पदमाप्रिया बालाकृष्णन ने बताया कि लाए गए गिद्धों में पांच मादा और 10 सब एडल्ट गिद्ध हैं। इनको विशेष रूप से तैयार किए गए क्रेट्स में रखकर सड़क मार्ग से 1100 किलोमीटर दूरी तय कर लाया गया। वल्चर विशेषज्ञ रोहन एवं वेटनरी डॉ. रजत कुलकर्णी इस यात्रा के दल में शामिल थे। पीसीसीएफ (वाइल्ड लाइफ) शुभरंजन सेन की उपस्थिति में गिद्ध वन विहार पहुँचे। इन गिद्धों को 45 दिन क्वारंटाइन में रखने के बाद केरवा स्थित गिद्ध संरक्षण-संवर्धन केन्द्र की एवरी में छोड़ा जाएगा।
Tags:    

Similar News

-->